February 10, 2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड ने खनन सुधारों में देश में दूसरा स्थान हासिल किया..

उत्तराखंड ने खनन सुधारों में देश में दूसरा स्थान हासिल किया..

केंद्र ने 200 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन जारी किया..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में किए गए सुधारों को देश स्तर पर सराहा गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड ने खनन सुधारों में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है और उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते प्रदेश को ₹200 करोड़ की विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। धामी सरकार ने खनन क्षेत्र में कई आधुनिक और पारदर्शी सुधार लागू किए हैं, जिनके परिणामस्वरूप खनन क्षेत्र राज्य सरकार की आय का प्रमुख स्रोत बन गया है। राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है; जहां पहले ₹300 करोड़ का खनन राजस्व था, अब यह ₹1200 करोड़ तक पहुंच गया है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए “पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना (SASCI)” के अंतर्गत यह राशि स्वीकृत की है। धनराशि का उपयोग माइनर मिनरल्स सुधारों और स्टेट माइनिंग रेडीनेस इंडेक्स से जुड़े सुधार कार्यों को पूरा करने में किया जाएगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह सहयोग उत्तराखंड के खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, तकनीकी सुधार और सतत विकास को नई गति देगा। राज्य सरकार इस राशि का उपयोग खनन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, पर्यावरण-संवेदनशील और रोजगारोन्मुखी बनाने में करेगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे। खनन सुधारों के जरिए उत्तराखंड ने न केवल आर्थिक वृद्धि को गति दी है, बल्कि खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल का एक मॉडल भी स्थापित किया है।

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X