November 18, 2025
Uncategorized

फिट उत्तराखंड मिशन- 15 दिनों में एक्शन प्लान तैयार करने के सीएम धामी के निर्देश..

फिट उत्तराखंड मिशन- 15 दिनों में एक्शन प्लान तैयार करने के सीएम धामी के निर्देश..

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में फिट उत्तराखंड अभियान की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को 15 दिन के भीतर फिट उत्तराखंड अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में विभिन्न विभागों को समन्वय स्थापित कर 15 दिनों के भीतर एक एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसमें खेल, स्वास्थ्य, आयुष, खाद्य, शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग को शामिल किया गया है। उन्होंने राज्य और जिला स्तर पर हर माह व्यापक अभियान चलाने पर जोर दिया। इसके साथ ही ‘ईट राइट, बी फिट’ पहल के तहत जनता को चीनी, नमक और तेल की खपत कम करने का संदेश देने को कहा गया। यह पहल लोगों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

स्कूल और महाविद्यालयों में लगाए जाएं नियमित स्वास्थ्य कैंप..

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फिट उत्तराखंड अभियान को गांवों तक व्यापक स्तर पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को स्कूल, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। इसके तहत नियमित स्वास्थ्य कैंप आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया है।
सीएम धामी ने यह भी कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मस्तिष्क जरूरी है। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाए। अभियान के माध्यम से जनता को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

रजतोत्सव कैलेंडर में किया जाए फिट उत्तराखंड अभियान को शामिल..

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के रजतोत्सव कैलेंडर में फिट उत्तराखंड अभियान को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वस्थ खानपान, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक किया जाए। इसके साथ ही ग्राम स्तर तक अभियान को प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए युवा और महिला मंगल दलों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सकेगी।

 

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X