November 18, 2025
उत्तराखंड

शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है यमुनोत्री हाईवे, एक साल से शोपीस बनी स्ट्रीट लाइटें..

शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है यमुनोत्री हाईवे, एक साल से शोपीस बनी स्ट्रीट लाइटें..

 

 

उत्तराखंड: यमुनोत्री हाईवे पर शिवगुफा से लेकर महर गांव तक लगाई गई स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक साल पूर्व लगाई गई ये लाइटें आज तक चालू नहीं हो पाई हैं। इसके चलते दिन ढलते ही हाईवे अंधेरे में डूबा रहता है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी चारधाम सड़क परियोजना में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत वर्ष निर्माण कंपनी ने शिवगुफा से लेकर महर गांव तक स्ट्रीट लाइटें लगाई थी। करीब 12 स्ट्रीट लाइटों को निर्धारित दूरी पर लगाया गया था। आधुनिक स्ट्रीट लाइटों के लगने से लोग दिन ढलते ही अंधेरे में डूब जाने वाले हाईवे पर रोशनी की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन एक साल बाद भी ये स्ट्रीट लाइटें नहीं जल पाई हैं। इस कारण यात्रा काल में जहां यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।

वहीं स्थानीय लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं, स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से हाईवे पर सड़क दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। स्थानीय राजेश सिलवाल, राकेश नौटियाल, रामनिवास बिजल्वाण, सुभाष खंडूड़ी ने कहा कि एक साल पूर्व ही इन स्ट्रीट लाइटों को लगाया गया था। लेकिन आज तक भी यह नहीं जल पाई हैं। इसके कारण चारधाम यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शासन-प्रशासन से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जलाने की मांग की है।

 

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X