March 20, 2026
उत्तराखंड

रक्षा मंत्री के दौरे से पहले नैनीताल में सुरक्षा सख्त, ट्रैफिक डायवर्जन लागू..

रक्षा मंत्री के दौरे से पहले नैनीताल में सुरक्षा सख्त, ट्रैफिक डायवर्जन लागू..

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने जा रहे विशेष कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके दौरे को देखते हुए नैनीताल जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए नैनीताल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन की योजना तैयार की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि 19 मार्च से 22 मार्च तक जिले में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। इस दौरान रात 11 बजे से 1 बजे तक विशेष गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में सख्त कार्रवाई के साथ हर गतिविधि की सूचना कंट्रोल रूम तक पहुंचाना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत सुबह 5 बजे से 7 बजे तक संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील समय को देखते हुए पुलिस ने सभी धार्मिक स्थलों मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अलविदा जुम्मा की नमाज सार्वजनिक स्थानों पर न हो इसके लिए प्रशासन और पुलिस के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा गया है। वीवीआईपी सुरक्षा के तहत बम निरोधक दस्ते (BDS) की तैनाती की जाएगी और हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक हर मार्ग की गहन जांच की जाएगी। इसके अलावा होटलों, लॉज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सत्यापन अभियान चलाया जाएगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विस्तृत डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है। भारी और हल्के वाहनों को काठगोदाम, ज्यौलीकोट और भवाली बाईपास मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान भीमताल मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और कुछ समय के लिए इसे जीरो जोन घोषित किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें और कार्यक्रम के दौरान प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि यह सभी व्यवस्थाएं कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने के उद्देश्य से की जा रही हैं।

 

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X