November 19, 2026
उत्तराखंड

पंचायतों का कार्यकाल खत्म, प्रशासकों को किया गया नियुक्त..

पंचायतों का कार्यकाल खत्म, प्रशासकों को किया गया नियुक्त..

 

उत्तराखंड: प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़ बाकी 12 जिलों की पंचायतों का कार्यकाल 29 नंवबर को पूरा हो गया है। जिसके बाद अब पंचायतों में भी प्रशासकों को नियुक्त कर दिया गया है। ग्राम और क्षेत्र पंचायतों में चुनाव ना हो पाने के कारण पंचायतों को भी प्रशासकों के हवाले कर दिया गया है। इसके आदेश जारी हो गए हैं। हरिद्वार जिले को छोड़ प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति हो गई है। चुनाव ना हो पाने के कारण पंचायतों में भी प्रशासकों की नियुक्ति की गई है। पंचायती राज सचिव चंद्रेश कुमार यादव ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं। बता दें कि इस से पहले नगर निकायों में भी प्रशासकों की नियुक्ति की जा चुकी है।

 

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field

    X