February 10, 2026
उत्तराखंड

गन्ना किसानों से मिले सीएम धामी, लॉन में बैठकर सुनीं उनकी समस्याएं और चखा गन्ना..

गन्ना किसानों से मिले सीएम धामी, लॉन में बैठकर सुनीं उनकी समस्याएं और चखा गन्ना..

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार जनपद के गन्ना किसानों से भेंट की और उनकी समस्याओं और मांगों को सुना। किसानों ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ने का सपोर्ट प्राइस (समर्थन मूल्य) घोषित करने समेत अन्य कई मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। इस दौरान किसानों ने सीएम को ताज़ा गन्ना भी भेंट किया। सीएम धामी ने लॉन में ही धूप में बैठकर किसानों के साथ गन्ने का स्वाद लिया और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने किसानों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को हमेशा सर्वोपरि रखती है। सीएम ने इस अवसर पर कहा कि गन्ना किसानों की आय में सुधार और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों से सहयोग और सुझावों की अपेक्षा की ताकि नीतियों को और प्रभावी बनाया जा सके। इस मुलाकात को किसानों और प्रशासन दोनों के लिए सकारात्मक और सुलभ संवाद का उदाहरण माना जा रहा है।

विधायक आदेश चौहान और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में मिले गन्ना किसानों ने रायसी-बालावाली पुल तक तटबंद का निर्माण, इकबालपुर झबरेड़ा भगवानपुर क्षेत्र में शुगर मिल स्थापित किए जाने, इकबालपुर झबरेड़ा क्षेत्र में सिंचाई नहर निर्माण और डोईवाला मिल पर किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग उठाई। किसानों ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए राज्य परामर्शित मूल्य घोषित करने की मांग उठाई। सीएम ने लॉन में बैठकर ही किसानों की मांगों को सुनते हुए, गन्ना मूल्य सहित अन्य सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया। सीएम ने किसानों के साथ जमीन पर बैठकर गन्ना का स्वाद भी लिया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी के साथ ही पूर्व विधायक संजय गुप्ता भी शामिल हुए।

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X