February 10, 2026
उत्तराखंड

गणतंत्र दिवस के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित, उत्तराखंड-दिल्ली रूट की फ्लाइट कैंसिल..

गणतंत्र दिवस के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित, उत्तराखंड-दिल्ली रूट की फ्लाइट कैंसिल..

 

 

 

उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राजधानी दिल्ली में लागू की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। 26 जनवरी को सुरक्षा कारणों से दिल्ली को नो-फ्लाई जोन घोषित किए जाने के चलते दिल्ली-पंतनगर हवाई सेवा आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। इस दौरान इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है, जबकि दूसरी उड़ान अपने निर्धारित समय के अनुसार संचालित होती रहेगी।

पंतनगर एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इंडिगो की दिल्ली से पंतनगर आने वाली पहली उड़ान, जो रोजाना दोपहर 12 बजे दिल्ली से रवाना होकर लगभग एक बजे पंतनगर पहुंचती थी, नो-फ्लाई जोन के चलते 26 जनवरी तक निरस्त रहेगी। यह उड़ान संख्या 6ई-73254 के नाम से संचालित की जाती थी। सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण इसे फिलहाल उड़ान संचालन से बाहर रखा गया है। हालांकि यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि इंडिगो की दूसरी उड़ान सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा है। उड़ान संख्या 6ई-7156 अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली से दोपहर तीन बजे उड़ान भरेगी और शाम चार बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेगी। यह सेवा नियमित रूप से जारी रहेगी।

पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि यह फैसला पूरी तरह सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी एयरलाइंस या संबंधित माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि गणतंत्र दिवस समारोह के बाद स्थिति सामान्य होते ही सभी उड़ानों का संचालन पुनः नियमित कर दिया जाएगा।

 

 

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X