November 17, 2025
Uncategorized

चारधाम यात्रियों को मिलेगा नया अनुभव, अब देख सकेंगे आसपास के पर्यटन स्थल भी..

चारधाम यात्रियों को मिलेगा नया अनुभव, अब देख सकेंगे आसपास के पर्यटन स्थल भी..

 

 

उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। यात्रियों की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) ने एक नई पहल की है। अब तीर्थयात्री जीएमवीएन के गेस्ट हाउस व होटलों में ठहरने के दौरान न केवल चारधाम के दर्शन कर पाएंगे, बल्कि उनके आसपास के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भी आनंद ले सकेंगे। जीएमवीएन ने यात्रियों के ठहराव स्थलों के पास मौजूद लोकल टूरिज्म साइट्स को जोड़ा है। इसके तहत यात्रियों को शॉर्ट टूर पैकेज या स्थानीय भ्रमण की जानकारी दी जाएगी। निगम द्वारा गाइड सुविधा, वाहन सेवा और पर्यटन स्थलों की जानकारी वाले बुकलेट्स/फ्लायर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दे कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के रूट पर स्थित GMVN के गेस्ट हाउसों में रुकने वाले यात्रियों को ये अतिरिक्त सुविधा प्रदान की जाएगी।

यात्रा के दौरान व गर्मी सीजन में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ होने से अकसर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से बचने के लिए यात्रा मार्ग के गेस्ट हाउस व होटलों से सटे पर्यटन स्थलों से सैलानियों को रूबरू कराया जाएगा। इसके लिए निगम के कर्मचारी पर्यटकों को जानकारी देंगे। निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने कहा, निगम के सभी गेस्ट हाउस व होटल खासकर यात्रामार्ग पर बहुत से सुंदर पर्यटन स्थल हैं, जो प्रसिद्ध न होने की वजह से लोगों की पहुंच से बाहर हैं। ऐसे में यात्रा के दौरान इस परंपरागत पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ न बढ़े इससे बचने के लिए आसपास के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा दिया जाएगा। निगम के कर्मचारी उन तीर्थयात्रियों को पर्यटन स्थल की जानकारी देंगे, जो कुछ समय उत्तराखंड में रुकना चाहते हैं।

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X