February 9, 2026
उत्तराखंड

युवा दिवस पर CM धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ शुरू की..

युवा दिवस पर CM धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ शुरू की..

युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान..

 

 

उत्तराखंड: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने महान चिंतक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कार्य कर रही संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। सीएम धामी ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत” आज के दौर में भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। यह विचार युवाओं में आत्मविश्वास, साहस और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की प्रगति उसकी युवा शक्ति पर निर्भर करती है और भारत का भविष्य भी युवाओं के हाथों में सुरक्षित है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के विचार को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ही देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। सीएम धामी ने स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसे अभियानों को समय की जरूरत बताते हुए युवाओं से इन पहलों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नवाचार, कौशल विकास और उद्यमिता के माध्यम से युवा न केवल अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम बन सकते हैं।

सीएम ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने, अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने, शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान देने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर युवा ही मजबूत भारत की आधारशिला हैं। इस अवसर पर विधायक खजान दास, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, भाजपा के संगठन मंत्री अजेय कुमार पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X