May 22, 2026
उत्तराखंड

सीएम धामी का बड़ा बयान, देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ की अनुमति नहीं..

सीएम धामी का बड़ा बयान, देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ की अनुमति नहीं..

उत्तराखंड: सीएम धामी ने सार्वजनिक सड़कों पर नमाज़ पढ़ने के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि राज्य में किसी भी धार्मिक गतिविधि के नाम पर आम जनजीवन को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवभूमि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सीएम ने कहा कि राज्य में इन दिनों चारधाम यात्रा जारी है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे समय में सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में शांति, अनुशासन और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए होती हैं और उन्हें किसी भी प्रकार के अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जा सकता।

सीएम धामी ने कहा कि सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान किया जाता है, लेकिन धार्मिक गतिविधियां निर्धारित स्थानों पर ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नमाज़ मस्जिदों, ईदगाहों और तय स्थानों पर पढ़ी जानी चाहिए। सार्वजनिक मार्गों को बाधित कर लोगों को परेशानी में डालना उचित नहीं है और सरकार ऐसी किसी भी स्थिति को स्वीकार नहीं करेगी। सीएम ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल और नेता वोट बैंक की राजनीति के चलते इस तरह की गतिविधियों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है और कानून से ऊपर कोई नहीं हो सकता।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों को बाधित कर अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने दोहराया कि उत्तराखंड की संस्कृति, धार्मिक मर्यादा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सरकार का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है। ऐसे में किसी भी प्रकार की गतिविधि जिससे आम लोगों, यात्रियों या श्रद्धालुओं को परेशानी हो, उस पर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा।

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X