November 27, 2026
उत्तराखंड

पुलिस महकमे में तबादलों की नई सूची जारी, कई थानों को मिले नए प्रभारी..

पुलिस महकमे में तबादलों की नई सूची जारी, कई थानों को मिले नए प्रभारी..

 

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव 2027 से पहले देहरादून पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने जिले में तैनात 10 निरीक्षकों और आठ उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में पुलिस लाइन में तैनात कई निरीक्षकों को अलग-अलग थानों की कमान सौंपी गई है, जबकि कुछ मौजूदा थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

नरेश राठौर का फिर तबादला, पुलिस कार्यालय भेजे गए
तबादला सूची में निरीक्षक नरेश राठौर का नाम भी चर्चा में है। उनका नाम लगातार तीसरी तबादला सूची में सामने आया है। इससे पहले आईजी गढ़वाल की ओर से जारी आदेश में उनका स्थानांतरण हरिद्वार और टिहरी किया गया था। अब एसएसपी देहरादून के ताजा आदेश में उन्हें पटेल नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी से हटाकर पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया है। एक ही अधिकारी का अलग-अलग स्तर से जारी तबादला आदेशों में बार-बार नाम आने को लेकर विभागीय स्तर पर चर्चा हो रही है।

10 निरीक्षकों को मिली नई तैनाती
एसएसपी के आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को कोतवाली नगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं वीरेंद्र चंद्र रमोला को रायपुर, कुंदन सिंह राणा को पटेल नगर और मनोहर भंडारी को प्रेमनगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में मुकेश चौहान को रायवाला और नरेंद्र बिष्ट को सहसपुर भेजा गया है। निरीक्षक शांति कुमार को सेलाकुई थाने का प्रभारी बनाया गया है। चकराता के मौजूदा प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती को मसूरी कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, एएचटीयू के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कठैत को नेहरू कॉलोनी का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। पटेल नगर के मौजूदा प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

आठ उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव
उप निरीक्षकों की तैनाती में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। रायवाला के थानाध्यक्ष मोहन सिंह को डालनवाला भेजा गया है, जबकि राजपुर के थानाध्यक्ष पीडी भट्ट को रानीपोखरी की जिम्मेदारी मिली है। सहसपुर के थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल को वसंत विहार और सेलाकुई के थानाध्यक्ष शैंकी कुमार को एसओजी प्रभारी देहात बनाया गया है। प्रेमनगर के थानाध्यक्ष गिरीश नेगी को सेलाकुई थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वसंत विहार के थानाध्यक्ष अमित शर्मा और रायपुर के थानाध्यक्ष संजीत कुमार को एसआईएस शाखा भेजा गया है। वहीं, डालनवाला में तैनात एसएसआई कुलेंद्र सिंह को इसी थाने में शामिल किया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद जिले के कई थानों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field

    X