September 14, 2026
खेल देश/ विदेश

श्रीलंका पर भारत की शानदार जीत, 72 रन से फाइनल जीतकर आठवीं बार उठाई एशिया कप ट्रॉफी..

श्रीलंका पर भारत की शानदार जीत, 72 रन से फाइनल जीतकर आठवीं बार उठाई एशिया कप ट्रॉफी..

 

देश-विदेश: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने आठवीं बार महिला एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खास बात यह रही कि भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई।

मंधाना-शेफाली ने रखी बड़ी पारी की नींव

भारतीय पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर 59 रन बनाए। दोनों के आउट होने के बाद रन गति कुछ धीमी हुई, लेकिन भारत ने 20 ओवर में 183 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर लिया। ऋचा घोष ने 17, हरमनप्रीत कौर ने 14 और दीप्ति शर्मा ने पांच रन बनाए। जी. कमालिनी 15 रन बनाकर नाबाद रहीं।

111 रन पर ढेर हुई श्रीलंका

184 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। क्रांति गौड़ ने इमिशा दुलानी को चार रन पर बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद चामरी अट्टापट्टू और विश्मी गुणारत्ने ने पारी को संभालने की कोशिश की और 58 रन जोड़े। दीप्ति शर्मा ने अट्टापट्टू को 36 रन के निजी स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और श्रीलंकाई बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौटते गए। विश्मी ने 20, नीलाक्षी सिल्वा ने 22, हर्षिता समरविक्रमा ने नौ और कविशा दिलहारी ने सात रन बनाए। पूरी टीम 20 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। भारत की जीत में गेंदबाजों की भूमिका भी अहम रही। श्री चरणी ने चार विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि क्रांति गौड़, शेफाली वर्मा और प्रेमा रावत को एक-एक सफलता मिली।

आठवीं बार चैंपियन बना भारत..

एशिया कप में भारतीय महिला टीम का दबदबा एक बार फिर देखने को मिला। भारत अब तक आठ बार यह खिताब जीत चुका है। टीम ने 2004, 2005, 2006 और 2008 में वनडे प्रारूप में, जबकि 2012, 2016, 2022 और 2026 में टी20 प्रारूप में ट्रॉफी अपने नाम की। भारत को 2018 और 2024 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, 2026 में टीम ने शानदार वापसी करते हुए श्रीलंका को हराकर खिताब फिर अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार मजबूत रहा और टीम ने बिना कोई मुकाबला गंवाए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

 

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X