September 22, 2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में राज्यसभा सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी, 6 अक्टूबर तक होगा नामांकन..

उत्तराखंड में राज्यसभा सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी, 6 अक्टूबर तक होगा नामांकन..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कुल 11 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इनमें उत्तराखंड की एक और उत्तर प्रदेश की 10 सीटें शामिल हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की एक खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल पूरा होने के चलते यह सीट रिक्त होगी। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

6 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन

राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और इसी दिन परिणाम सामने आने की संभावना है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए भी इसी कार्यक्रम के तहत चुनाव घोषित किया है। इन सीटों के सदस्यों का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रुक्मिणी मल्लिक के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर उपचुनाव होगा। इस तरह 16 अक्टूबर को उत्तराखंड की एक, उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की एक खाली सीट के लिए राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उत्तराखंड में 29 सितंबर से नामांकन शुरू होने के साथ ही राज्यसभा सीट को लेकर सियासी गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है।

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X