February 10, 2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने देहरादून नगर निगम के स्थापना दिवस पर देहरादून को दिया 46 करोड़ का तोहफ़ा..

सीएम धामी ने देहरादून नगर निगम के स्थापना दिवस पर देहरादून को दिया 46 करोड़ का तोहफ़ा..

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करते हुए शहरवासियों को 46 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विभिन्न आधारभूत संरचना एवं नगरीय विकास से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम धामी ने कहा कि पिछले 27 वर्षों में देहरादून नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, आधुनिक शहरी प्रबंधन और स्मार्ट सिटी की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि निगम ने देहरादून को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीएम ने आगे कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और आधुनिक, सुविधाजनक एवं स्मार्ट देहरादून के निर्माण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने नगर निगम की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में देहरादून को देश के सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

सीएम धामी ने कहा कि यह अवसर केवल अब तक की उपलब्धियों का जश्न मनाने का नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों को समझते हुए विकास के सपनों को धरातल पर उतारने का भी है। उन्होंने कहा कि देहरादून नगर निगम ने वर्षों में जनसुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता और शहरी प्रबंधन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की हैं, जिन्हें और मजबूत करने की आवश्यकता है।सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान बना रहा है। देशभर में चल रही अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाएं शहरी क्षेत्रों को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी इसी विजन के साथ काम करते हुए देहरादून सहित सभी नगरों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सीएम धामी ने कहा कि शहरी विकास केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं, बल्कि जनजीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का भी माध्यम है। ऐसे में नगर निगम और राज्य सरकार मिलकर देहरादून को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देश के लाखों शहरों, कस्बों और नगरों में साफ-सफाई की एक नई संस्कृति विकसित हुई है। अमृत योजना के द्वारा शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति, सीवरेज और हरित स्थानों को विकसित किया गया है। इसी तरह स्मार्ट सिटी मिशन नगर विकास का एक आदर्श नगर विकास के रूप में उभरा है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार देहरादून को एक आधुनिक और विकसित शहर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। देहरादून में जहां एक ओर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर में ठोस कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। वहीं स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, खुले में शौच मुक्त अभियान और लीगेसी वेस्ट प्रबंधन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि देहरादून को एक आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार 14 सौ करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।

शहर में कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण किया गया है, वहीं कूड़ा वाहनों की रियल-टाइम मानिटरिंग के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना भी की है। हरित और स्वस्थ देहरादून बनाने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर 35 पार्कों का निर्माण भी कराया गया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार केदारपुरम में योगा थीम पर आधारित शहर के सबसे बड़े पार्क का निर्माण करा रही है। वहीं वीर बलिदानियों की स्मृति में विशेष स्मृति पार्कों के माध्यम से शहर में 50 हजार वर्ग मीटर से अधिक हरित क्षेत्र भी विकसित किया जा रहा है। साथ ही साथ शहर की नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए ‘रीन्यू रिस्पना’ अभियान भी संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है, वहीं निजी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 11 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण भी किया गया है। राज्य सरकार के प्रयासों से केंद्र सरकार द्वारा नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत किए गए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देहरादून ने देशभर में 19वां स्थान हासिल किया है। साथ ही, सर्वोच्च स्वच्छ शहरों की राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में भी देहरादून ने उल्लेखनीय सुधार करते हुए इस वर्ष 62वां स्थान प्राप्त किया है। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार देहरादून में ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी प्रयासरत हैं।

इसके लिए, विभिन्न स्थानों पर भूमिगत पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है, वहीं ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए रिस्पना और बिंदाल नदियों के ऊपर एलिवेटेड रोड के निर्माण की योजना भी तैयार की जा रही है। इस मौके पर सीएम ने उतकृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम के कार्मिकों को भी पुरस्कृत किया। इस दौरान महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि देहरादून को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल शहर के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम द्वारा संपन्न कराए जा रहे विकास कार्यों का भी विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, नगरायुक्त नमामि बंसल सहित अधिकारी एवं पार्षद उपस्थित हुए।

शिलान्यास
किरसाली चौक से सहस्रधारा क्रासिंग की ओर सड़क फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं सुंदरीकरण कार्य लागत-264.21 लाख।
मोथरोवाला में मृत पशु शवों के निस्तारण के लिए गैस चलित पशु शवदाह गृह का निर्माण कार्य लागत-147.89 लाख।
कैनाल रोड़, लक्जूरिया फार्म से अजंता होटल की ओर सड़क फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं सुंदरीरकरण कार्य लागत-247.58 लाख।
कुठाल गेट से राजपुर चौक की ओर सड़क फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं सुंदरीकरण कार्य लागत-257.67 लाख।
धंटाघर से आरटीओ चौक की ओर सड़क फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं सुंदरीकरण कार्य लागत-165.84 लाख।
धंटाघर से यमुना कालोनी की ओर सड़क फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं संदरीकरण कार्य लागत-193.11 लाख।
विवेकानंद चौक से कुठाल गेट की ओर सड़क फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं संदरीकरण कार्य लागत-234.79 लाख।

लोकापर्ण
वार्ड संख्या-60 आइटी पार्क रोड में पार्क विकास कार्य लागत-116.75 लाख।
नगर निगम की कॉफी टेबल बुक/डायरी / ई-आफिस का अनावरण।
मैकेनाइज स्मार्ट कार पार्किंग लागत-3.29 करोड़।
राजपुर रोड़ पार्किंग लागत-एक करोड़।
धोरण में मैकेनाइज ट्रान्फर स्टेशन का निर्माण लागत- 6.29 करोड़।

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X