raibarexpress Blog उत्तराखंड 18 फरवरी से देहरादून में होगा पहला पेपरलेस बजट सत्र
उत्तराखंड

18 फरवरी से देहरादून में होगा पहला पेपरलेस बजट सत्र

18 फरवरी से देहरादून में होगा पहला पेपरलेस बजट सत्र..

 

उत्तराखंड: देहरादून विधानसभा में 18 फरवरी से बजट सत्र आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। देहरादून में पहली बार पेपरलेस सत्र होगा। विधानसभा सचिवालय की तैयारियां पूरी हो गई हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत) ने 18 फरवरी से बजट सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है।

सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। माना जा रहा है कि राज्य सरकार 19 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर सकती है। देहरादून में पहली बार सत्र पेपरलेस होगा। इसके लिए विधानसभा कक्ष में सभी सदस्यों के बैठने के स्थान पर टैबलेट लगाए गए हैं। इसके जरिए विधायकों को विधायी कार्यों की जानकारी और सूचनाएं मिलेंगी।

 

Exit mobile version