September 26, 2026
उत्तराखंड

बिजली की बढ़ती जरूरत के बीच उत्तराखंड को अतिरिक्त आवंटन..

बिजली की बढ़ती जरूरत के बीच उत्तराखंड को अतिरिक्त आवंटन..

छह महीने मिलेगी 73 मेगावाट बिजली..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाली बिजली की मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य के लिए अतिरिक्त बिजली का इंतजाम किया है। केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनआवंटित पूल से प्रदेश को अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। यह व्यवस्था 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी। केंद्र की ओर से जारी आवंटन के तहत छह महीने में उत्तराखंड को कुल 73 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलेगी। महीने के हिसाब से देखें तो अक्टूबर में 5 मेगावाट, नवंबर में 8 मेगावाट और दिसंबर में 16 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। जनवरी 2027 में प्रदेश को सबसे ज्यादा 19 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलेगी। इसके बाद फरवरी में 16 मेगावाट और मार्च में 9 मेगावाट बिजली का आवंटन किया गया है।

सर्दियों में बढ़ जाती है बिजली की खपत

उत्तराखंड में ठंड बढ़ने के साथ बिजली की मांग में भी इजाफा होता है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही मैदानी इलाकों में हीटिंग उपकरणों के इस्तेमाल के कारण खपत बढ़ जाती है। ऐसे में अतिरिक्त बिजली आवंटन से राज्य को बढ़ी हुई मांग को संभालने में मदद मिलने की उम्मीद है। खासकर पीक डिमांड के दौरान अतिरिक्त बिजली उपलब्ध होने से विद्युत आपूर्ति को बनाए रखने में सहूलियत होगी। इससे सर्दियों में प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करने में भी मदद मिल सकती है। केंद्र से अतिरिक्त बिजली आवंटित किए जाने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताया है। सीएम ने कहा कि अतिरिक्त बिजली मिलने से सर्दियों में प्रदेश की बढ़ी हुई विद्युत जरूरतों को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से इसे सर्दियों के दौरान बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग बताया गया है।

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X