श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र अभ्यर्थी 17 से 19 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के अनुसार, रिक्त सीटों पर BA-B.Ed., BSc-B.Ed. और BCom-B.Ed. (माध्यमिक) कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। ये पाठ्यक्रम बिरला परिसर, श्रीनगर और एसआरटी परिसर, बादशाही थौल (टिहरी) में संचालित हो रहे हैं।
प्रवेश के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जो NTA द्वारा आयोजित NCET-2026 में शामिल हुए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित SAMARTH पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 अगस्त रात 11:55 बजे तक निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन पूरा करने की अपील की है।
SAMARTH पोर्टल: hnbgucuet.samarth.edu.in/ncet/


Leave feedback about this