March 26, 2026
उत्तराखंड

सरकार की बड़ी पहल, ‘मेरी योजना’ पुस्तकों से हर नागरिक तक पहुंचेगी जानकारी..

सरकार की बड़ी पहल, ‘मेरी योजना’ पुस्तकों से हर नागरिक तक पहुंचेगी जानकारी..

 

 

उत्तराखंड: राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी में जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर मंथन किया गया। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आयोजित इस बैठक में ‘मेरी योजना’ पुस्तकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को सरल और सुलभ बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। गोष्ठी में बताया गया कि ‘मेरी योजना’ पुस्तकों में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं को एक ही स्थान पर संकलित किया गया है। इन पुस्तकों की खासियत यह है कि इनमें हर योजना से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया को बेहद आसान भाषा में प्रस्तुत किया गया है, ताकि आम लोग बिना किसी जटिलता के इनका लाभ उठा सकें।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि सरकार की विभिन्न पहल जैसे “सरकार जनता के द्वार” और अन्य जनसंपर्क अभियानों के तहत जिलों में नियमित रूप से अधिकारियों का भ्रमण कराया जा रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और जन चौपालों के जरिए स्थानीय समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर समाधान किया जा रहा है। इसके साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलों और मंडलों में निरीक्षण तंत्र को भी मजबूत किया गया है। आयुक्त स्तर से लेकर सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर क्षेत्रीय दौरे कर योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। ‘मेरी योजना’ पुस्तकों की प्रिंट प्रतियां जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, पुस्तकालयों और जिला स्तरीय कार्यालयों तक पहुंचाई जा रही हैं, ताकि योजनाओं की जानकारी ग्राम पंचायत स्तर तक आसानी से पहुंचे और अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X