February 10, 2026
उत्तराखंड

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, उत्तराखंड में 2 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती..

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, उत्तराखंड में 2 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी राहत और सुनहरा मौका सामने आया है। राज्य के विद्यालयी शिक्षा विभाग ने ग्रुप-डी पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश भर में कुल 2364 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक अभ्यर्थी 5 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह भर्ती उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में की जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जिलावार पदों की बात करें तो सबसे अधिक 340 पद पौड़ी जिले के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद टिहरी में 268, अल्मोड़ा में 254, नैनीताल में 208, पिथौरागढ़ में 197, देहरादून में 195, ऊधमसिंह नगर में 182, चमोली में 179, हरिद्वार में 91 और बागेश्वर में 89 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चम्पावत जैसे जिलों के लिए भी कुछ पद शामिल किए गए हैं।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं पास रखी गई है। वहीं अन्य आवश्यक योग्यताएं विभाग द्वारा तय नियमों के अनुसार होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि किसी प्रकार की गलती से बचा जा सके। आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि 5 मार्च 2026 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन के लिए अभ्यर्थी http://rojgarprayag.uk.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक बड़ा अवसर मानी जा रही है, जिससे न सिर्फ रोजगार मिलेगा बल्कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

राज्य के युवाओं को प्राथमिकता..
इसमें राज्य के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले रोजगार प्रयाग पोर्टल http://rojgarprayag.uk.gov.in पर जाए।
रजिस्ट्रेशन कर अपनी जरूरी जानकारी भरे।
आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
जिसके बाद फॉर्म को सबमिट करें।

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X