February 10, 2026
उत्तराखंड

विकास और समावेशन पर केंद्रित है केंद्रीय बजट, सीएम धामी की प्रतिक्रिया..

 

विकास और समावेशन पर केंद्रित है केंद्रीय बजट, सीएम धामी की प्रतिक्रिया..

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की समीक्षा और सराहना करते हुए इसे देश और राज्यों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट सभी वर्गों के लिए अवसर बढ़ाने, आर्थिक विकास को तेज करने और सबका साथ सबका विकास सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विकासोन्मुखी और समावेशी बजट पेश करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, महिलाओं, वंचितों, युवाओं, छोटे उद्यमियों और पिछड़े वर्ग पर विशेष ध्यान दिया गया है।

बजट में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, उद्योग और अवसंरचना के लिए किए गए महत्वपूर्ण प्रावधान राज्य और देश दोनों के लिए लाभकारी होंगे। इससे उत्तराखंड में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए पर्यावरण-अनुकूल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने की योजना भी बजट में शामिल है। उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में बजट ने पर्यटन और बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया है, जो राज्य के सतत विकास के लिए आवश्यक है।

बजट में किसानों, पशुपालन, उच्च मूल्य कृषि, पर्यटन और एमएसएमई के लिए किए गए प्रावधान राज्य की ग्रामीण और पर्वतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे। इसके साथ ही पर्यावरण और ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल टेक्नोलॉजी और बायोफार्मा क्षेत्रों में निवेश से दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित होगा। सीएम ने स्पष्ट किया कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास और आत्मनिर्भर भारत” के उद्देश्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार बजट में घोषित योजनाओं और प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए केंद्र सरकार के साथ पूरी तरह सहयोग करेगी। यह बजट न केवल देश की आर्थिक ताकत को बढ़ाएगा, बल्कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को समान रूप से विकास के अवसर प्रदान करेगा, जिससे राज्य का आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास एक साथ गति पकड़ सकेगा।

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X