February 10, 2026
उत्तराखंड

गढ़वाल खेल महोत्सव आज से शुरू, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे उद्घाटन..

गढ़वाल खेल महोत्सव आज से शुरू, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे उद्घाटन..

 

उत्तराखंड: गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में आज से सांसद खेल महोत्सव की भव्य शुरुआत होने जा रही है। इस ऐतिहासिक खेल आयोजन का शुभारंभ केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया पौड़ी से करेंगे। गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और अब तक 13,000 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित हो रहे इस महोत्सव में गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों से युवा खिलाड़ी अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। यह आयोजन 13 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा और गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा खेल महोत्सव माना जा रहा है।

सांसद खेल महोत्सव का आयोजन गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख केंद्रों पौड़ी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, चमोली, मुनिकीरेती और रामनगर में किया जाएगा। इन स्थानों पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि यह महोत्सव गढ़वाल की युवा शक्ति, खेल प्रतिभा और ऊर्जा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और इस महोत्सव को सफल बनाने की अपील की। सांसद खेल महोत्सव न केवल खेलों को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत करेगा।

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X