November 18, 2025
उत्तराखंड

19 साल की दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, महिला चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं..

19 साल की दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, महिला चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी..

 

उत्तराखंड: भारतीय शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने विश्व शतरंज में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने पूर्व विश्व चैम्पियन झोंगयी टैन को हराकर FIDE महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही दिव्या यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।इससे पहले भारत की कोई भी महिला खिलाड़ी शतरंज वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। दिव्या के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने न केवल देश को गर्वित किया, बल्कि उन्होंने FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है। दिव्या का यह प्रदर्शन भारतीय महिला शतरंज के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। उन्होंने अपने सधे हुए और आक्रामक खेल से दुनिया के दिग्गजों को पछाड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। भारतीय शतरंज महासंघ और खेल प्रेमियों ने इस शानदार उपलब्धि पर दिव्या को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वह फाइनल में भी देश का नाम रोशन करेंगी।

भारत की युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने FIDE Women’s World Cup 2025 के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। नागपुर की 19 वर्षीय इस खिलाड़ी ने चीन की पूर्व विश्व चैम्पियन झोंगयी टैन को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। सेमीफाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा उलटफेर किया और महिला चेस विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला बन गईं। इस जीत के साथ ही दिव्या को ग्रैंडमास्टर नॉर्म भी प्राप्त हुआ है, जो शतरंज की दुनिया का सर्वोच्च खिताबों में से एक है। सेमीफाइनल मुकाबले के बाद दिव्या ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं और अच्छा खेल सकती थी। एक समय मैं जीत रही थी, लेकिन फिर स्थिति मुश्किल हो गई। शायद बीच के खेल में मुझसे गलती हुई, क्योंकि मुझे उससे कहीं आसान जीत मिलनी चाहिए थी। दिव्या का यह प्रदर्शन न सिर्फ उनके करियर का सबसे बड़ा मुकाम है, बल्कि भारतीय शतरंज के इतिहास में भी मील का पत्थर है। अब वह खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं और देश भर से उन्हें समर्थन और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X