November 18, 2025
उत्तराखंड

डॉ. तृप्ता ठाकुर बनीं उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की नई कुलपति..

डॉ. तृप्ता ठाकुर बनीं उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की नई कुलपति..

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) को नई कुलपति मिल गई हैं। डॉ. तृप्ता ठाकुर को विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह द्वारा की गई है। डॉ. तृप्ता ठाकुर वर्तमान में राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (NPTI) में महानिदेशक के पद पर कार्यरत थीं। उन्हें तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में लंबे अनुभव और नेतृत्व क्षमता के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने उनकी नियुक्ति को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम 2005 की धारा-9 के तहत स्वीकृति दी है। वर्तमान में डॉ. ठाकुर राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई), फरीदाबाद में महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें तकनीकी शिक्षा, प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता के लिए जाना जाता है। राजभवन से जारी आदेश के अनुसार, उनकी नियुक्ति तीन वर्षों की अवधि के लिए या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। उनकी नियुक्ति से तकनीकी विश्वविद्यालय को शैक्षणिक और प्रशासनिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। डॉ. तृप्ता ठाकुर की नियुक्ति से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार और तकनीकी शोध को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। विश्वविद्यालय प्रशासन और तकनीकी शिक्षा विभाग ने इस निर्णय का स्वागत किया है।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X