February 10, 2026
Uncategorized

उत्तराखंड में इक्वाइन इन्फ्लुएंजा के दो नए मामले, 953 सैंपल की जांच में पुष्टि..

उत्तराखंड में इक्वाइन इन्फ्लुएंजा के दो नए मामले, 953 सैंपल की जांच में पुष्टि..

 

 

उत्तराखंड: इक्वाइन इन्फ्लुएंजा के दो नए मामले सामने आए हैं। पशुपालन विभाग के स्टेट कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 953 सैंपल की जांच की गई, जिनमें से दो सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इक्वाइन इन्फ्लुएंजा एक संज्ञानीय वायरस जनित रोग है, जो मुख्य रूप से घोड़ों, खच्चरों और अन्य अश्व प्रजातियों को प्रभावित करता है। इसकी पहचान तेजी से फैलने वाले बुखार, नाक से स्राव और खांसी जैसे लक्षणों से होती है। पशुपालन विभाग ने राज्य के सभी पशु चिकित्सालयों और प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। विभाग लगातार सैंपलिंग और स्क्रीनिंग के माध्यम से संक्रमण को रोकने की कोशिश कर रहा है। अब तक प्रदेश में 55 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। वर्तमान में नौ प्रभावित घोड़ों का इलाज चल रहा है। पशुपालन विभाग के अनुसार इक्वाइन इन्फ्लुएंजा रोग के संबंध में विभागीय सहायता और जानकारी टोल फ्री नंबर 1962 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X