November 15, 2026
उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेलों की तिथि को लेकर जल्द होगी स्थिति साफ- खेल मंत्री..

राष्ट्रीय खेलों की तिथि को लेकर जल्द होगी स्थिति साफ- खेल मंत्री..

उत्तराखंड: खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों को लेकर सरकार तैयार है, तिथि के संबंध में जल्द स्थिति साफ हो जाएगी। यह बात उन्होंने यहां, राष्ट्रीय खेल सचिवालय में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के संबंध में बैठक लेते हुए कही। उनका कहना हैं कि कुछ खेल फेडरेशनों की तरफ से खेल तिथि में बदलाव की मांग सामने आई है। साथ ही चीन में एशियाई शीतकालीन खेल हो रहे हैं, जिसमें कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खेलों की तिथि को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से चर्चा की जाएगी। इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। बैठक में उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक महेश नेगी, सचिव डीके सिंह, प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल प्रशांत आर्य, शक्ति सिंह, राजेश ममगई, संजीव पौरी, चेतन गुरुंग आदि रहे।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field

    X