February 10, 2026
उत्तराखंड

महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता स्नेह राणा ने सीएम धामी से की मुलाकात..

महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता स्नेह राणा ने सीएम धामी से की मुलाकात..

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखंड की गौरव खिलाड़ी स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा भी उपस्थित रहे। सीएम धामी ने स्नेह राणा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल देश बल्कि उत्तराखंड के लिए भी गर्व का विषय है। सीएम ने कहा कि स्नेह राणा ने अपने शानदार प्रदर्शन और संघर्षशीलता से विश्व पटल पर भारत और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। सीएम ने कहा कि स्नेह राणा जैसी खिलाड़ी प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार खेलों के क्षेत्र में प्रतिभाओं को निखारने के लिए हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देने को प्रतिबद्ध है। राज्य की नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, रोजगार और आर्थिक सहायता जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं स्नेह राणा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से खिलाड़ियों को मिल रहा निरंतर सहयोग राज्य में खेलों का मजबूत वातावरण तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी अपने प्रदर्शन से देश और उत्तराखंड का नाम और अधिक ऊंचा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

 

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X