November 17, 2025
उत्तराखंड

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 4 सितंबर को होगा सम्मान समारोह..

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 4 सितंबर को होगा सम्मान समारोह..

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष प्रदेश के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया है। यह सम्मान समारोह आगामी 4 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी कि तीलू रौतेली पुरस्कार राज्य की उन साहसी और प्रेरणादायी महिलाओं को दिया जाता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस बार चयनित 13 महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को समाज के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि इस अवसर पर 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन कार्यकत्रियों को बाल विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन प्रदेश की महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से हर साल आयोजित किया जाता है।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होने वाले तीलू रौतेली पुरस्कार और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मान समारोह का आयोजन इस बार 4 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आईआरडीटी सभागार, देहरादून में होगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस वर्ष तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया है। वहीं, 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा जाएगा। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी सामर्थ्य से बढ़कर काम कर रही हैं और उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कई नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन महिलाओं को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें सरकार पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण का असली काम हमारी आंगनबाड़ी बहनें करती हैं और उन्हें इसका श्रेय अवश्य मिलना चाहिए। यह सम्मान समारोह महिलाओं को उनके योगदान के लिए न सिर्फ प्रोत्साहन देगा बल्कि समाज में अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेगा।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X