उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे पर हिमस्खलन, पर्यटक फंसे; अलर्ट जारी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हिमस्खलन की चेतावनी के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। मंगलवार को गंगोत्री और हर्षिल घाटी में फिर से भारी बर्फबारी हुई, जिससे कई इलाकों में यातायात बाधित हो गया। इससे पहले चमोली जिले में हिमस्खलन की घटनाओं के बाद अब उत्तरकाशी में भी स्थिति
