March 5, 2026
उत्तराखंड

बिना दस्तावेज चल रहे होमस्टे पर सख्ती, 31 का रजिस्ट्रेशन निरस्त..

बिना दस्तावेज चल रहे होमस्टे पर सख्ती, 31 का रजिस्ट्रेशन निरस्त..

 

उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचते हैं। पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए जिले में होटल, रिजॉर्ट और होमस्टे की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। इसी बीच प्रशासन ने नियमों का पालन किए बिना संचालित हो रहे होमस्टे पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पर्यटन विकास विभाग की ओर से की गई जांच में कई होमस्टे में अनियमितताएं सामने आने के बाद बड़ा कदम उठाया गया है। विभाग ने जनपद में संचालित 31 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही संचालकों को चेतावनी दी गई है कि यदि कोई होमस्टे बिना पंजीकरण या निर्धारित नियमों का पालन किए संचालित पाया गया तो उसे तत्काल सील कर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अनुसार जिले के कई प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर होमस्टे की जांच की गई। इस दौरान नैनीताल, रामनगर, रामगढ़, मुक्तेश्वर और भीमताल क्षेत्र में संचालित कई होमस्टे का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ होमस्टे संचालकों के पास आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं थे, जबकि कई जगह निर्धारित मानकों और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसके साथ ही कुछ होमस्टे का इस्तेमाल अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है। प्रशासन का कहना है कि पर्यटन गतिविधियों को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई जरूरी है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पर्यटन विभाग की ओर से आगे भी नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई भी होमस्टे बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील किया जाएगा।

 

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X