raibarexpress Blog उत्तराखंड प्रदेश के कई जिलों को मिली विकास कार्यों की सौगात..
उत्तराखंड

प्रदेश के कई जिलों को मिली विकास कार्यों की सौगात..

प्रदेश के कई जिलों को मिली विकास कार्यों की सौगात..

सीएम धामी ने मंजूर किए 805 करोड़ रुपये..

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 805 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। इसके तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सीवर लाइनों के सुधार, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और सरकारी भवनों के निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य के शहरी स्थानीय निकायों के लिए भी 328.28 करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत धनराशि में सबसे बड़ा हिस्सा उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के छह बांधों और बैराजों की सुरक्षा एवं मजबूती पर खर्च किया जाएगा। विश्व बैंक पोषित इस परियोजना के लिए 398.30 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं अल्मोड़ा जिले की रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1.72 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

धार्मिक और पर्यटन स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप
प्रदेश में धार्मिक स्थलों और पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों के विकास के लिए भी बजट जारी किया गया है। चंपावत के ग्राम पंचायत दुधौरी में भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए 58.67 लाख रुपये और अमोड़ी के क्वारसिंह स्थित भगवती दुर्गा मंदिर के विकास के लिए 47.85 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पिथौरागढ़ में गुरु गोरखनाथ मंदिर मेला स्थल के विकास पर 32.53 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं अल्मोड़ा के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के चलनीछीना स्थित घटीका मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 99.39 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। ऊधमसिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में मंदिरों के सुदृढ़ीकरण के लिए 1.62 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उत्तरकाशी के हर्षिल में मुख्य मार्ग पर स्थित भवन संख्या 1 से 23 तक के बाहरी हिस्सों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इस परियोजना के पहले चरण के लिए 4.92 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।

हरिद्वार में सीवर और देहरादून में पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत
शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी कई परियोजनाओं को हरी झंडी मिली है। हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में पुरानी और क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को बदलने के लिए 7.65 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसी तरह कनखल के विभिन्न इलाकों में सीवर लाइन प्रतिस्थापन के लिए 6.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। देहरादून के रायपुर विकासखंड में चक तुनवाला और भद्रकाली एन्क्लेव क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 9.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से नलकूप, ओवरहेड टैंक, राइजिंग मेन और पेयजल वितरण प्रणाली से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

पूर्णागिरी मेले में बनेगा बहुउद्देशीय भवन
चंपावत में पूर्णागिरी मेले के बेहतर संचालन के लिए सेलागांव में चार करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन बनाया जाएगा। इससे मेला मजिस्ट्रेट, मेला अधिकारी, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एक ही स्थान पर बैठकर व्यवस्थाएं संचालित करने में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा हरिद्वार के रोशनाबाद में आबकारी विभाग के कार्यालय और आवासीय भवन के निर्माण के लिए 9.09 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पिथौरागढ़ नगर निगम के नए कार्यालय भवन के लिए 24.47 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। देहरादून के रायपुर में आरजीआईसीएस की मौजूदा पहली मंजिल पर शेड निर्माण के लिए 2.20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में किरौली स्कूल से जैतबुगा तक सीसी मार्ग के निर्माण के लिए भी 74.44 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

शहरी निकायों को मिलेंगे 328.28 करोड़ रुपये
विकास कार्यों के साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शहरी स्थानीय निकायों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर 2026) की धनराशि जारी करने की मंजूरी दी है। इसके तहत कुल 328.28 करोड़

 

Exit mobile version