February 10, 2026
उत्तराखंड

जन संवाद में पेयजल कनेक्शन और सड़क सुरक्षा को लेकर उठी जन समस्याएं..

जन संवाद में पेयजल कनेक्शन और सड़क सुरक्षा को लेकर उठी जन समस्याएं..

डीएम सौरभ गहरवार को रतूड़ा और बावई गांव की महिलाओं ने दी शिकायतें..

 

 

उत्तराखंड: जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर से आए नागरिकों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में कुल 17 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 09 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष 08 मामलों को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशों सहित प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और त्वरित समाधान देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस तरह के कार्यक्रम जनता के साथ प्रत्यक्ष संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

शेष लंबित शिकायतों के लिए संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं बेझिझक रखीं। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ती है। जनता मिलन कार्यक्रम न सिर्फ आम लोगों की शिकायतों के समाधान का जरिया बन रहा है, बल्कि यह जन और प्रशासन के बीच संवाद की मजबूत कड़ी भी बनता जा रहा है। जिलाधिकारी गहरवार के नेतृत्व में प्रशासनिक तंत्र को लोगों की समस्याओं के प्रति और अधिक संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

आयोजित जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम के अवसर पर रतूड़ा निवासी सरला खंडूडी ने शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि जल संस्थान द्वारा पेयजल कनेक्शन का शिफ्टिंग चार्ज लेने के बावजूद कनेक्शन शिफ्ट नहीं किया गया है। जिस पर उन्होंने अविलंब आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की। बावई गांव की रीमा देवी ने दुर्गाधार-बावई मोटर मार्ग के डाडरा तोक में सड़क का पुस्ता ढहने से उनके आवासीय भवन को उत्पन्न हुए खतरे के संबंध में अवगत कराया।

फतेहपुर निवासी रमाकांत कोठियाल ने गांव की सिंचाई नहर में पानी न होने के कारण ग्रामीणों को रोपाई हेतु भारी दिक्कतों का सामना करने की संभावना से अवगत कराते हुए संबंधित विभाग से ससमय कार्यवाही करने की मांग की। जय मां संतोषी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गिंवाड़ी गांव (परकंडी) में स्थित हिलांस कैफे एवं रेस्टोरेंट को पूर्व की भांति संचालित करने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया।

जयकंडी गांव की उमा देवी ने गांव के ही एक परिवार द्वारा जबदस्ती उनकी जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की। तरह आयोजित जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 17 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 9 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जन संवाद कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से लें तथा समयबद्धता के साथ उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। जिन शिकायतों के लिए स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं, उनका निर्धारित समय के भीतर निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए। यदि किसी अधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार की शिथिलता बरती जाती है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दर्ज शिकायतों पर की गई कार्यवाही की जानकारी संबंधित शिकायतकर्ता एवं जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि किसी भी आम जनमानस अथवा कर्मचारी की कोई समस्या या भुगतान संबंधित प्रकरण लंबित है, तो उसे संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए ताकि संबंधित को त्वरित लाभ प्राप्त हो सके। जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि एल-1 स्तर पर 123 और एल-2 स्तर पर 34 शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

 

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X