November 17, 2025
उत्तराखंड

देश के 53वें CJI बनेंगे जस्टिस सूर्यकांत, 24 नवंबर को लेंगे शपथ..

देश के 53वें CJI बनेंगे जस्टिस सूर्यकांत, 24 नवंबर को लेंगे शपथ..

 

 

देश-विदेश: केंद्र सरकार ने जस्टिस सूर्यकांत को देश का 53वां मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया है। इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे और वर्तमान मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 23 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। जस्टिस सूर्यकांत का नाम देश की न्यायपालिका में एक सशक्त, निष्पक्ष और दूरदर्शी न्यायाधीश के रूप में जाना जाता है। वे अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण संवैधानिक और जनहित से जुड़े मामलों में अहम फैसले दे चुके हैं। हरियाणा के निवासी जस्टिस सूर्यकांत ने विधि क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वे 7 जुलाई 2000 को हरियाणा के एडवोकेट जनरल नियुक्त होने वाले सबसे युवा व्यक्ति बने थे। इसके अगले ही वर्ष उन्हें सीनियर एडवोकेट का दर्जा प्राप्त हुआ।

अपने अब तक के न्यायिक सफर में उन्होंने हमेशा न्यायपालिका की गरिमा, पारदर्शिता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को प्राथमिकता दी है। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, उनके कार्यकाल में न्यायिक प्रणाली में तकनीकी सुधार और पारदर्शिता को और बल मिलने की उम्मीद है। 9  जनवरी 2004 वो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। जिसके बाद साल 2018 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला। जिसके बाद साल 2019 में वो सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए। वो मुख्य न्यायाधीश के पद पर करीब 15 महीने तक रहेंगे। वो 24 नवंबर 2025 को वर्तमान चीफ जस्टिस बीआर गवई की जगह लेंगे। 9 फरवरी 2027 को 65 वर्ष की उम्र के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में वो 24 नवंबर 2025 से 9 फरवरी 2027 तक मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहेंगे।

 

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X