April 4, 2026
उत्तराखंड

पुलिस लाइन पहुंचे सीएम, प्रशिक्षण ले रहे आरक्षियों का बढ़ाया हौसला..

पुलिस लाइन पहुंचे सीएम, प्रशिक्षण ले रहे आरक्षियों का बढ़ाया हौसला..

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अचानक पुलिस लाइन, देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव नियुक्त पुलिस आरक्षियों से संवाद किया। इस दौरान सीएम ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग, अनुशासित और समर्पित रहने की प्रेरणा दी। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पुलिस की भूमिका केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों में भी उनकी अहम जिम्मेदारी होती है।

उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि सभी पुलिसकर्मी आपदा प्रबंधन में दक्ष बनें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता बताई। सीएम ने निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता बढ़ाई जाए और आम नागरिकों के बीच विश्वास कायम किया जाए, जिससे पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित हो सकें।

इस अवसर पर सीएम ने यातायात व्यवस्था को सुचारू और प्रभावी बनाने पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर यातायात प्रबंधन को और सुदृढ़ किया जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। सीएम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस आरक्षियों से आह्वान किया कि वे आधुनिक प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाते हुए जनसेवा को अपना सर्वोच्च लक्ष्य बनाएं और राज्य की सुरक्षा एवं व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X