गढ़वाल रेंज से दरोगा व सिपाही का कुमाऊं तबादला, अनुशासनहीनता के लगे आरोप..
गढ़वाल रेंज से दरोगा व सिपाही का कुमाऊं तबादला, अनुशासनहीनता के लगे आरोप.. उत्तराखंड: उत्तराखंड पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता पर एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। गढ़वाल रेंज कार्यालय में तैनात दरोगा लोकेंद्र सिंह और सिपाही अभिषेक चौधरी को अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते कुमाऊं रेंज ट्रांसफर कर दिया गया है।
