February 10, 2026
उत्तराखंड

समान वेतन के आश्वासन के बाद उपनलकर्मियों ने खत्म की हड़ताल, बहाल होंगी ठप सेवाएं..

समान वेतन के आश्वासन के बाद उपनलकर्मियों ने खत्म की हड़ताल, बहाल होंगी ठप सेवाएं..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में उपनलकर्मियों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। करीब 20 हजार उपनलकर्मी, जो नियमितीकरण और समान वेतन की मांग को लेकर 10 नवंबर से हड़ताल पर थे, अब सरकार से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद काम पर लौटने को सहमत हो गए हैं। लंबे समय से चल रही इस हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में विद्युत व्यवस्था, विभागीय कार्यालयों और अनेक सरकारी सेवाओं पर गंभीर असर देखने को मिला था। रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ उपनलकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों की सभी मांगों विशेषकर समान वेतन और नियमितीकरण नीति पर विस्तृत चर्चा की गई। सरकार ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि समान वेतन नीति को आगे बढ़ाते हुए कर्मचारियों के हितों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

संतोषजनक आश्वासन मिलने के बाद उपनलकर्मियों ने तत्काल प्रभाव से हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया और सोमवार से सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटने को तैयार हो गए हैं। सरकार को उम्मीद है कि उपनलकर्मियों की वापसी के बाद विद्युत सेवाओं और अन्य प्रभावित विभागों में जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी। इस महत्वपूर्ण समझौते से न केवल कर्मचारियों को राहत मिली है, बल्कि जनता और विभागीय कामकाज से जुड़े हजारों लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी, जो हड़ताल के दौरान परेशानियों का सामना कर रहे थे।

 

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X