October 7, 2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में वीर बच्चों को सम्मान देने की तैयारी, पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन..

उत्तराखंड में वीर बच्चों को सम्मान देने की तैयारी, पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन

 

 

उत्तराखंड: मुश्किल परिस्थितियों में साहस और वीरता का परिचय देने वाले बच्चों को उत्तराखंड सरकार राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक पात्र बच्चे 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग के निदेशक बंशी लाल राणा के अनुसार, पुरस्कार के लिए आवेदक का उत्तराखंड का मूल या स्थायी निवासी होना जरूरी है। जिस समय बच्चे ने वीरता या साहस का कार्य किया हो, उस समय उसकी उम्र 6 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।

पुरस्कार के लिए वही साहसिक कार्य मान्य होगा, जो आवेदन की अंतिम तिथि से पहले के अधिकतम दो वर्षों के भीतर किया गया हो। यानी पुराने मामलों को इस पुरस्कार के लिए शामिल नहीं किया जाएगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक ही घटना या साहसिक कार्य के लिए किसी बच्चे को एक से अधिक बार राज्य बाल वीरता पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। वहीं, यदि किसी घटना में वीरता दिखाने वाले बच्चे की मृत्यु हो जाती है, तो पुरस्कार उसके माता-पिता को प्रदान किया जाएगा। विभाग की ओर से पात्र बच्चों और उनके अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि साहस और बहादुरी के ऐसे उदाहरणों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा सके।

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X