September 6, 2026
उत्तराखंड

पौड़ी के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान..

पौड़ी के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान..

उत्तराखंड: शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशभर के 48 श्रेष्ठ शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026’ से अलंकृत किया। सम्मानित होने वाले गुरुजनों में उत्तराखंड के पौड़ी जिले से आने वाले शिक्षक गबर सिंह बिष्ट भी शामिल हैं, जिन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय प्रयासों और नवाचार के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान मिला। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय और पीएम श्री स्कूलों के उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

पौड़ी के गबर सिंह बिष्ट ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान
पौड़ी गढ़वाल जिले के नैनीडांडा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मुस्याखांद के प्रधानाध्यापक गबर सिंह बिष्ट को शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी और बच्चों के लिए सहज बनाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। उनके इस राष्ट्रीय सम्मान से पूरे प्रदेश और शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने इस पुरस्कार के लिए एक बेहद पारदर्शी और कड़ी तीन-स्तरीय चयन प्रक्रिया अपनाई थी। जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई चरणों के मूल्यांकन के बाद 27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 48 शिक्षकों का चयन इस वर्ष किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले इन शिक्षकों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद पढ़ाई को रुचिकर, तकनीकी रूप से आधुनिक और बच्चों के अनुकूल बनाने के लिए नए-नए प्रयोग किए थे, जिसकी सराहना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपने संबोधन में की।

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X