May 27, 2026
उत्तराखंड

शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का हुआ लोकार्पण..

शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का हुआ लोकार्पण..

कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी..

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। सीएम यहां शिवराज सिंह चौहान की नई पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में देश की राजनीति और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस विशेष अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पुस्तक का औपचारिक विमोचन किया गया और इसमें प्रस्तुत विचारों एवं अनुभवों पर चर्चा हुई।

‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक में शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में काम करने के दौरान मिले अनुभवों को विस्तार से साझा किया है। पुस्तक में नेतृत्व क्षमता, जनसेवा, सुशासन, संगठनात्मक कार्यशैली और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कई पहलुओं को सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिवराज सिंह चौहान को पुस्तक प्रकाशन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक केवल राजनीतिक अनुभवों का संग्रह नहीं, बल्कि समाज और युवाओं के लिए प्रेरणा देने वाली कृति है। सीएम ने कहा कि पुस्तक में वर्णित अनुभव जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और युवाओं के लिए मार्गदर्शक साबित हो सकते हैं।

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में सेवा, सुशासन और विकास की भावना को मजबूत करने में उनके नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से साझा करना समाज के लिए उपयोगी पहल है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद रहे और पुस्तक को लेकर उत्साह देखने को मिला। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने इसे प्रेरणादायी और विचारोत्तेजक पुस्तक बताया।

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    X